भोपाल
76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने राष्ट्र ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद सलामी ली तथा बल का निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने निवास कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा स्टॉफ उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने विंध्य कोठी में भी झंडा वंदन किया।

More Stories
अमृत सरोवर से रिझोरा में लौटी हरियाली और खुशहाली
जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर में इंजीनियरिंग का कमाल: 23 मीटर ऊंचाई पर 400 टन का स्टील गर्डर लॉन्च, 12 घंटे में पूरा हुआ काम