मुंबई।
हिंदी फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने उत्तराखंड के बद्रीनाथ पहुंच कर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मशहूर अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया ने शनिवार को अपनी नातिन के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन कर पूजा- अर्चना की। दर्शन के उपरांत उन्होंने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यालय में समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट कर भगवान बदरी विशाल के महात्म्य की पूरी जानकारी ली। मंदिर समिति के अजेंद्र अजय ने उन्हें बद्रीनाथ केदारनाथ सहित चारों की सम्पूर्ण जानकारी दी।
अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने डिम्पल कपाड़िया भगवान बदरी विशाल का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली आदि मौजूद रहे। भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया भाव विभोर हो गयीं। उन्होंने श्रद्धा पूर्वक इस देवभूमि के बारे में जाना। उन्होंने आम श्रद्धालु की तरह लाइन लग कर भगवान के दर्शन किये। वे सिर पर हैट पहने थीं। इस लिए लोग उन्हें पहचान न सके। पर स्थानीय लोगों को डिम्पल कपाड़िया की आस्था के धाम में सरलता , सादगी और भक्ति बहुत प्रभावित कर गयी।

More Stories
बिग बॉस में रीति तिवारी को लेकर नया ट्विस्ट, सिंगर एकम बावा ने किए बड़े दावे
Bigg Boss में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘आपको कोई नहीं जानता था’
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण