भोपाल.
सिनेमाई दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्टर अपूर्व शुक्ला का निधन हो गया है। अपूर्व शुक्ला ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बुधवार को अपनी आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। 35 वर्ष के अपूर्व शुक्ला बीते कुछ वक्त से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी जारी थी। फिल्मों के अलावा अपूर्व शुक्ला ने टीवी शोज में भी काम किया था। वहीं पत्रकारिता जगत में भी अपूर्व एक्टिव थे।
रिपोर्ट के मुताबिक पिता के निधन के बाद अपूर्व धीरे-धीरे डिप्रेशन में जाने लगे थे। अपूर्व, पहले पिता पंकज शुक्ला और मां इंदिरा शुक्ला के साथ जहांगीराबाद के अहीर मोहल्ला में रहते थे और बाद में उन्होंने घर छोड़ दिया और रैन बसेरा में रहना शुरू कर दिया था। रिपोर्ट में बताया गया कि बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली की रैन बसेरा में एक शख्स की मौत हो गई है। शिनाख्त करने पर पता लगा कि मृतक अपूर्व शुक्ला थे। बात अपूर्व शुक्ला के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्मों के साथ ही साथ कुछ टीवी शोज में भी काम किया था। अपूर्व शुक्ला ने अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की फिल्मों में काम किया था। अपूर्व की लिस्ट में चक्रव्यूह, सत्याग्रह, जय गंगाजल और तबादला जैसी कुछ फिल्मों शामिल हैं। इसके साथ ही जी टीवी और सोनी के कुछ डेली एपिसोड्स में भी वो नजर आए।

More Stories
खेसारी-अंजना विवाद में घमासान, भोजपुरी इंडस्ट्री की छवि पर उठे सवाल
एमी अवॉर्ड्स 2026: ‘द पिट’ को मिले सबसे ज्यादा नामांकन, प्रियंका की फिल्म भी शामिल
धमाल 4 की एडवांस बुकिंग शानदार, पहले दिन 16 करोड़ की उम्मीद