गुना
गुना में आरोन थाना प्रभारी रहे विनोद कुमार राठौर को बर्खास्त कर दिया गया है। 14-15 मई 2022 की दरम्यानी रात शिकारियों और पुलिस मुठभेड़ मामले में बर्खास्तगी हुई है। आईजी – एडीजी डी. श्रीनिवास वर्मा ने तत्कालीन आरोन थाना प्रभारी विनोद सिंह राठौर की विभागीय जांच कराई थी। वर्तमान में राठौर गुना की साइबर सेल में कार्यरत थे। बता दें गुना में पुलिस और काले हिरण के शिकारियों के बीच मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

More Stories
आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री तोमर
भोपाल के बड़े तालाब पर अतिक्रमण का खुलासा, प्रतिबंधित क्षेत्र में 50 अवैध निर्माण
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव