नई दिल्ली
कार्मिक मंत्रालय के गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार पूर्व राजनयिक संजय वर्मा को संघ लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी वर्मा ने गुरुवार को यूपीएससी सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। बयान में कहा गया कि शपथ यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने दिलाई। आयोग भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), आईएफएस और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।
'संजय वर्मा कई देशों में रह चुके हैं राजदूत'
यूपीएससी सदस्य को छह साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक नियुक्त किया जाता है। वर्मा स्पेन और अंडोरा, इथियोपिया, जिबूती और अफ्रीकी संघ में भारत के राजदूत रह चुके हैं।

More Stories
ट्रेन में स्पीकर पर गाना बजाना पड़ेगा भारी, रेलवे ने दी जेल और जुर्माने की चेतावनी
भारत-जापान की साझेदारी से अंतरिक्ष का कचरा होगा साफ, पुराने सैटेलाइट का मलबा हटाने की तैयारी
राजकोट में अहीर समाज का शाही गरबा, 1300 करोड़ के सोने के गहनों ने खींचा ध्यान