इंदौर
इंदौर के गांधी नगर इलाके में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी।पुलिस ने बताया कि दो लोग घायल भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया, इंदौर के गांधी नगर इलाके में पांच लोग गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। विसर्जन के बाद वे खदान के गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। उनमें से तीन की डूबने से मौत हो गई जबकि दो को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने बचा लिया।
यादव ने बताया कि तीनों मृतकों की पहचान अमन, अनीश और जयु के रूप में हुई है, जो इंदौर के मल्हारगंज इलाके के रहने वाले थे।

More Stories
भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा पर गर्व के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता : मंत्री परमार
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
मध्य प्रदेश में खेल शिक्षक नियुक्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी नियुक्ति