रायपुर
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार को प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा पूर्वान्ह 10.00 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में लगभग 53.74 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
व्यापम अध्यक्ष श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन के लिए व्यापम के अधिकारियों-कर्मचारियों, परीक्षा कार्य में लगे हुए समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

More Stories
CG के स्कूल में छात्र ने एक दर्जन सहपाठियों को काटा, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची जांच में
सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
बिलासपुर में केंद्रीय टीम ने वीबी-जीरामजी योजना और जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण