चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) अगले पांच दिनों में राज्य की शेष पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।
आप पहले ही आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा।
मान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''अगले पांच दिनों में बाकी पांच लोकसभा सीटों के लिए आप उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।''
आप ने अभी तक फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना और आनंदपुर साहिब से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल आप पंजाब में अपने दम पर संसदीय चुनाव लड़ रही है।

More Stories
राज्यसभा चुनाव में सपा का तीसरा दांव नहीं! अखिलेश यादव के संकेत से बढ़ी सियासी हलचल
दीया पहले मैं जलाऊंगा’, भरी सभा में कांग्रेस सांसद से भिड़े थलपति विजय की पार्टी के विधायक
चुनाव आयोग विवाद पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- हारने पर ECI को बदनाम करना पुरानी आदत