रायपुर
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस रेस में आम आदमी पार्टी भी अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें कर रणनीति बना रही है। आप ने छत्तीसगढ़ में 2 सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिसके बाद ये जल्द ही छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इसके अलावा आप ने 2 सह प्रभारी मध्यप्रदेश में भी नियुक्त किया है। ये नियुक्ति आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने की है।
दोनों सह प्रभारी पंजाब से विधायक है
ये नवनियुक्त सह प्रभारी अमोलक सिंह और अमृतपाल सिंह सुखानंद पंजाब से विधायक हैं। फरीदकोट जिले की जैतो विधानसभा से अमोलक सिंह और मोगा जिले की बाघा पुराना विधानसभा से अमृतपाल सिंह सुखानंद विधायक है।

More Stories
MP में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, बिलासपुर-कटनी सेक्शन पर रेल यातायात प्रभावित
‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ बना संकटग्रस्त महिलाओं का सहारा, बस्तर में 1849 पीड़िताओं को दिलाई राहत
बस्तर में मलेरिया से निपटने की राष्ट्रीय तैयारी, मेडिकल कार्यशाला में बताए बचाव के उपाय