मुंबई,
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खन, महान पार्श्वगायक किशोर कुमार की बायोपिक में काम करते नजर आ सकते हैं। आमिर खान इन दिनों 'सितारे जमीन पर' में काम कर रहे हैं। चर्चा है कि निर्देशक अनुराग बसु ने आमिर खान को किशोर कुमार की बायोपिक फिल्म ऑफर की है।
इस फिल्म का प्रोडक्शन भूषण कुमार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि,किशोर कुमार की बायोपिक निर्देशक अनुराग बसु और निर्माता भूषण कुमार के दिल के काफी करीब है। दोनों इस कहानी को बेहतरीन अंदाज में दुनिया के सामने रखना चाहते हैं। आमिर खान भी किशोर कुमार के बड़े प्रशंसक हैं और उन्हें अनुराग बसु का विजन बहुत पसंद आया। इससे पहले, ऐसी खबरें आई थीं कि रणबीर कपूर, किशोर कुमार का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

More Stories
दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
टीवी पर एक्टर्स की कुर्सी खतरे में! रोहित से सहवाग तक, क्रिकेटर्स बने नए होस्ट