इंदौर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करने इंदौर पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी घटना हो गई। वहां पर मौजूद एक युवक ने एनआरसी (NRC) लिखा हुआ पोस्टर दिखा दिया। जैसी ही पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी, उन्होंने फौरन पोस्टर दिखाने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया।
जिस दौरान यह घटना हुई, गृह मंत्री अमित शाह मंच पर मौजूद थे। अचानक दर्शकों के बीच से एक युवक एनआरसी लिखा पोस्टर निकालकर लहराने लगा। मौके पर तैनात पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए उसे हिरासत में ले लिया। यह घटना ऐसे समय में घटी है, जब एनआरसी को लेकर देशभर में विभिन्न विचारधाराओं के लोग विरोध में आवाजें उठ रही हैं। गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में इस प्रकार की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

More Stories
आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
मुख्य सचिव जैन से आईज़ीआई वेंचर्स के संस्थापक ने की भेंट
होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा से जुड़े स्वयंसेवक, आपदा में सुरक्षा कवच का करते हैं कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव