टोक्यो। आमतौर पर किसी भी रेस्टोरेंट में ग्राहकों का स्वागत मुस्कान और नम्रता से किया जाता है, लेकिन जापान का एक रेस्टोरेंट अपनी इस परंपरा को बिल्कुल उलट चुका है। यहां ग्राहकों का स्वागत थप्पड़ मारकर किया जाता है, और हैरानी की बात यह है कि लोग पैसे देकर थप्पड़ के साथ खाना खाने आते हैं।
रिपोर्टस के अनुसार यह अनोखा रेस्टोरेंट जापान के नागोया शहर में स्थित है, जिसका नाम शचिहोकोया-या है। यहां महिला वेटर्स पारंपरिक कीमोनो पोशाक में ग्राहकों को थप्पड़ मारती हैं। एक थप्पड़ खाने के लिए ग्राहक 300 जापानी येन (करीब 169रुपये) चुकाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रेस्टोरेंट साल 2012 में खोला गया था। शुरुआत में इसका बिजनेस बहुत अच्छा नहीं चल रहा था और यह बंद होने की कगार पर था। तभी मालिक ने ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए थप्पड़ स्वागत सेवा शुरू की। इसके बाद तो जैसे रेस्टोरेंट की किस्मत पलट गई। लोगों को यह अनुभव इतना अनोखा लगा कि वे दूर-दूर से यहां थप्पड़ खाने आने लगे। थप्पड़ मारने का काम सिर्फ महिला वेटर्स को दिया गया है, पुरुष स्टाफ को इसकी अनुमति नहीं है। ग्राहकों की संख्या इतनी बढ़ गई कि रेस्टोरेंट को अधिक महिला कर्मचारियों की भर्ती करनी पड़ी।
मनपसंद महिला वेटर्स से थप्पड़ खाने का भी विकल्प
अगर कोई ग्राहक अपनी पसंद की महिला वेटर्स से थप्पड़ खाना चाहता है तो उसे 500 जापानी येन (करीब 283रुपये) देने होते हैं। कई बार महिला वेटर्स इतना जोर का थप्पड़ मारती हैं कि ग्राहक अपनी कुर्सी से नीचे गिर जाता है, फिर भी लोग इस अनुभव के लिए लाइन लगाते हैं। इस अनोखी परंपरा के कारण अब यह रेस्टोरेंट जापान ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में ‘स्लैप रेस्टोरेंट’ के नाम से मशहूर हो रहा है।

More Stories
‘मुझे जवान-हैंडसम लड़के नहीं, औरतें पसंद’, बोर्ड ऑफ पीस की मीटिंग में बोले ट्रंप?
ट्रंप ने भरी बैठक में पाक को किया जलील, शहबाज को खड़ा करवाकर की मोदी की तारीफ
‘आसिम मुनीर नहीं हैं मेरे बॉस’, पाकिस्तान में सरकार में सेना के दखल पर रक्षा मंत्री की दो टूक