दुर्ग
दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र चिखली स्थित नारायण राइस मिल में रविवार की सुबह आग लग गई। आग की सूचना राइस मिल के मालिक ने पुलिस और जिला अग्निशमन की दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आग से राइस मिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।
जिला अग्निशमन अधिकारी कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिला दमकल विभाग के चार दमकल गाड़ियों को भेजकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग लगाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा हैं। इस आग से राइस मिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है आग से धान और बारदाने जलकर खाक हो गए।

More Stories
वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन ने कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित रैन बसेरा का किया लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम जैतपुरी को दी 2.98 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की सौगात
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन)रू कर्नाटक का दबदबा कायम मणिकांता एल बने स्टार