ग्वालियर
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत ग्वालियर जिले में जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविरों का आयोजन जारी है। इस क्रम में शुक्रवार 30 अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे से ग्राम पंचायत आरौन में जिला स्तरीय आयोजित होगा।
शिविर शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारी भ्रमण कर अपने-अपने विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में जन संवाद, उद्योग एवं हितग्राही संवाद भी आयोजित किए जाएंगे। उद्योग संवाद में वृहद, एमएसएमई तथा कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” संचालित हो रहा है। जिसके तहत जिला स्तरीय व क्लस्टर स्तरीय जन-विश्वास शिविर लगाए जा रहे हैं।
क्रमांक/231/26

More Stories
बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
राजधानी भोपाल के विकास कार्यों को गति देने मंत्री सारंग ने दिए निर्देश
चक्रवात अरनब के प्रभाव से सुहावना हुआ मौसम, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन सतर्क