इंदौर
एबी रोड पर युवती सड़क हादसे का शिकार हो गई। बाइक की टक्कर से उसकी मौत हो गई। युवती अपने पति के साथ पहली मुलाकात सेलिब्रेट करने गई थी। सड़क क्रॉस करते वक्त तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन उसकी मौत हो गई।
ढाबे पर खाना खाने गए थे
घटना किशनगंज थाना अंतर्गत की है। पातालपानी निवासी 25 वर्षीय संगीता ने छह महीने पूर्व ही भाटखेड़ी(पीथमपुर)निवासी सनी भाटिया से प्रेम विवाह किया था। सनी ने पुलिस को बताया एक वर्ष पूर्व दोनों की मुलाकात हुई थी। गुरुवार को पहली मुलाकात सेलिब्रेट करने के लिए संगीता को ढाबा पर खाना खिलाने ले गया था।
टक्कर के बाद 10 फीट दूर गिरी युवती
संगीता मोबाइल पर सहेली से बात करते हुए रोड क्रॉस कर रही थी। तेज रफ्तार में आई बाइक ने संगीता को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संगीता 10 फीट दूर जाकर गिरी। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को एमवाय अस्पताल में संगीता के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। भीड़ ने बाइक सवार एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। उसका साथी बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बाइक चालक शराब के नशे में था।

More Stories
वन पर्यटन का करें विस्तार, पर्यटकों के लिये बढ़ाएं सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आंध्रप्रदेश को देंगे बाघ और गौर, बदले में उनसे लेंगे वाइल्ड डॉग्स
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मालिकाना हक नहीं तो रजिस्ट्री अमान्य; टैक्स भरने से नहीं मिलेगा स्वामित्व
संतोष चौबे होंगे कर्मवीर सम्मान–2026 से सम्मानित