राजगढ़
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं। जिसमें बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज करते हुए सभी 29 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली राजगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए हैं। दिग्विजय सिंह को करीब डेढ़ लाख मतों से पराजय झेलनी पड़ी है।
वहीं, उनके जीत को लेकर उनके समर्थक इतने आश्वस्त थे कि अपने बालों की कुर्बानी देने को लेकर शर्त लगा दिया। जब चुनाव का परिणाम सामने आया तो दिग्विजय के अपने ही गढ़ में चुनाव हारने के बाद उनके एक समर्थक पूर्व सरपंच ने अपना सिर मुंडवा लिया।
शर्त हारने पर कराया मुंडन
यह मामला बैलास पंचायत का है। इस गांव के पूर्व सरपंच करण सिंह पंवार ने दिग्विजय सिंह के हारने पर मुंडन कराने की शर्त गांव के ही एक व्यक्ति से लगाई थी। वहीं सामने वाले व्यक्ति ने भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के जीतने का दावा करते हुए कहा था कि ऐसा न होने की सूरत में वह गांव छोड़ देगा। लेकिन मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद आए नतीजों में दिग्विजय सिंह अपना ही गढ़ बचाने में नाकाम रहे। उनकी हार के बाद पूर्व सरपंच करण ने गांववालों के सामने अपना मुंडन कराया।

More Stories
MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध
सिग्नल केबल चोरी से मुंबई-हावड़ा रूट प्रभावित, 3 घंटे थमीं ट्रेनें; 19 गाड़ियां हुईं लेट
उज्जैन में एक्शन मोड में CM मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर, कई विभागों की होगी हाई लेवल समीक्षा