मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदिशा जिले की सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया
घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को दिए निर्देश
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा जिले के लटेरी विकासखंड में 4 व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम से लौटते समय राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी चार व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में मृतकों के परिजन के साथ खड़ी है। पात्रता अनुसार परिजन को राज्य शासन द्वारा सहायता राशि दी जाएगी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

More Stories
“कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश @2047” पर राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव 24 अगस्त को
भोपाल में सीलिंग कार्रवाई से भड़के व्यापारी, बैनर-पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे
भोपाल नगर निगम के AHO का विवादित बयान, बोले- ‘मैं मंत्री की भी नहीं सुनता, इस्तीफा जेब में रखता हूं’