अमलाई
नगर परिषद बरगवां अमलाई के अंतर्गत स्कूली बच्चों के साथ नगर के गणमान्य नागरिक व समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस के दिन अध्यक्ष व पार्षद गण सभी मिलकर लगभग 75 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सत्य प्रकाश त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, हायर सेकेंडरी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक रामचरित्र मिश्रा सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
भोपाल में हैरान करने वाला मामला, पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की दी छूट
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का आरोप, दिल्ली के भक्तों पर ही दर्ज हुई FIR
रायसेन में नर्मदा किनारे मिला रहस्यमयी जबड़ा, क्या MP में रहते थे विशालकाय मेमथ?