नई दिल्ली
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज और फिर एशिया कप के लिए पाकिस्तान स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है और नसीम शाह इसका हिस्सा हैं। नसीम शाह और बाबर आजम लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में कोलंबो स्ट्राइकर्स टीम का हिस्सा थे। कोलंबो स्ट्राइकर्स को मंगलवार (15 अगस्त) को अपना आखिरी लीग मैच खेलना था और यही मैच उनके लिए करो या मरो वाला था। कोलंबो स्ट्राइकर्स और गॉल टाइटन्स के बीच यह मैच खेला गया था। कोलंबो स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही लंका प्रीमियर लीग में इस टीम का सफर भी खत्म हो गया। चमिका करुणारत्ने की कप्तानी वाली इस टीम के लिए आखिरी लीग मैच में नसीम शाह नहीं खेलने उतरे, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट टीम की चिंता बढ़ सकती है। 22 अगस्त से पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है और फिर 30 अगस्त से एशिया कप में हिस्सा लेना है।
नसीम शाह को यह सीरीज और एशिया कप दोनों में ही हिस्सा लेना है। ऐसी खबरें आई हैं कि नसीम शाह को कंधे में चोट आई है, जिसके चलते वह आखिरी लीग मैच में नहीं खेल पाए। हालांकि साथ ही खबरों के मुताबिक नसीम की यह चोट ज्यादा सीरियस नहीं है और उन्हें ऐतिहातन तौर पर प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया, जिससे यह चोट और ना बढ़ जाए। अभी तक जो खबरें आ रही हैं, उसके हिसाब से नसीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे।
नसीम शाह पिछले कुछ समय से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पेस अटैक के अहम गेंदबाज बन चुके हैं। ऐसे में अगर वह चोट के चलते एशिया कप से बाहर होते हैं, तो यह पाकिस्तान टीम के लिए बड़ा झटका होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज श्रीलंका में ही खेलनी है।

More Stories
एक गेंद फेंकने के लिए 100 किमी का रन-अप, इंग्लिश क्रिकेटर ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
World Cup 2027 से पहले साउथ अफ्रीका जाएगी टीम इंडिया, BCCI ने बनाया बड़ा प्लान; होगी ODI सीरीज
Asian Games 2026: गौतम गंभीर की जगह VVS लक्ष्मण संभालेंगे टीम इंडिया की कोचिंग, जानें क्यों हुआ बदलाव