छत्तीसगढ़-सुकमा में दो वर्षों से फरार नक्सली गिरफ्तार, हत्या-लूट की घटनाओं में था शामिल

सुकमा.

सुकमा जिले में लगातार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। जहां थाना चिंतागफा क्षेत्रान्तर्गत एक नक्सली आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार नक्सली ग्राम भेज्जी में निर्माणाधीन कन्या आश्रम के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से मारपीट, लूट एवं जेसीबी वाहन में आगजनी की घटना में संलिप्त रहा है।

थाना चिंतागुफा के ग्राम करीगुड़म का एक ग्रामीण पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या करने की घटना में संलिप्त रहा है। नक्सली विगत दो वर्षों से फरार चल रहा था। नक्सली को गिरफ्तार करने में डीआरजी एवं जिला पुलिस बल भेज्जी, चिंतागुफा की संयुक्त कार्रवाई रही। बता दें कि जिले में सुकमा एसपी किरण चौहान के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और नक्सलियों के संवेदनशील इलाकों में पुलिस अपनी पहुंच मजबूत कर रही है। वहीं सड़क और सुरक्षा कैंपो के माध्यम से नक्सलियों के दायरे को काम करने का काम किया जा रहा है। जहां अंदरूनी इलाकों में सड़क बिजली स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा से इलाके के ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।