कोलकाता
कोलकाता रेप और मर्डर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई कोलकाता के लेडी डॉक्टर के रेप और मर्डर की जांच कर रही है। इस बीच मुख्य आरोपी संजय रॉय की बाइक को लेकर सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। मीडिया चैनल आज तक की रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई के अनुसार संजय रॉय द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बाइक ‘पुलिस कमिश्नर, कोलकाता’ के नाम पर रजिस्टर्ड थी। दो दिन पहले ही सीबीआई ने संजय रॉय की बाइक को जब्त किया था।
सीबीआई के अनुसार संजय रॉय की बाइक 2024 मई में रजिस्टर कराई गई थी। इसी बाइक से संजय राय ने 9 अगस्त को नशे की हालत में 15 किलोमीटर का सफर तय किया था। अब सीबीआई इस पहलू पर काम कर रही है कि कहीं पुलिस और संजय रॉय के तार आपस में तो जुड़े नहीं हुए हैं।
जिस रात को वारदात को अंजाम दिया गया, उस दौरान संजय रॉय ने इसी बाइक का इस्तेमाल किया था। अब सीबीआई यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर में संजय रॉय के पास यह बाइक कहां से आई।

More Stories
EPFO के बड़े नियम लागू, ₹1800 PF कंट्रीब्यूशन से जुड़े बदलाव; 8 करोड़ सदस्यों पर पड़ेगा असर
क्या चंद्रशेखर बनवाने वाले थे अयोध्या में राम मंदिर? जानिए क्यों राजीव गांधी सरकार गिराने की चर्चा होती है
AMCA प्रोजेक्ट से भारत की बड़ी उड़ान, 100 कंपनियां बनेंगी भागीदार; F-35 जैसी क्षमता की तैयारी?