नई दिल्ली
देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी का संबोधन खत्म हो गया है। लगभग डेढ़ घंटे के संबोधन के दौरान पीएम ने कई मुद्दों को लेकर बात की। पीएम ने मणिपुर हिंसा का जिक्र किया। साथ ही विश्वकर्मा योजना का एलान किया। आजादी के पर्व के अवसर पर लाल किले पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि, कांग्रेस इस समारोह में शामिल नहीं हुई।
खाली पड़ी रही कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी
समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कुर्सी लगी थी, लेकिन ये कुर्सी खाली पड़ी रही। खरगे समारोह में शामिल नहीं हुए।
सामने आई वजह
खरगे इस कार्यक्रम में शामिल क्यों नहीं हुए, इसकी वजह सामने आई है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बताया कि खरगे ने लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा क्यों नहीं लिया। राजीव शुक्ला ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे पहले से ही स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। कई केंद्रीय मंत्री भी लाल किले तक नहीं पहुंच सके। खरगे कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहराएंगे।

More Stories
तमिलनाडु में M. K. Stalin की लोकप्रियता चरम पर, विकल्प की जरूरत नहीं : अरविंद केजरीवाल
सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, ‘समृद्ध बिहार’ पर बनी रणनीति
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने PM मोदी को बताया ‘आतंकवादी’, बाद में दी सफाई