बीजापुर.
बीजापुर जिला मुख्यालय के अटल आवास में बनी पानी की टंकी के ऊपर एक महिला की लाश लटकती हुई मिली है। नगरीय क्षेत्र में महिला की लाश मिलने से लोगों के बीच सनसनी फैल गई हैं। शनिवार की सुबह नगर के अटल आवास में बने पानी की टंकी के ऊपर एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
महिला का शव पानी की टंकी के स्टैंड में मिली हैं। वहीं, लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया की अटल आवास के पानी टंकी के पास एक महिला का फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। इस घटना की जांच की जा रही है यह आत्महत्या है या हत्या। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

More Stories
एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल
बाढ़ से निपटने एमसीबी में तैयार होगा ‘जीरो डिले’ रिस्पॉन्स सिस्टम
राष्ट्रीय मंच पर एमसीबी की आवाज, पंचायती राज अधिवेशन में शरण सिंह की भागीदारी