लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 15 अगस्त (स्वततंत्रता दिवस) के दिन सिनेमाघरों में मुफ्त फिल्में दिखाई जाएंगी। यह फैसला प्रदेश की योगी सरकार की ओर से लिया गया है। बताया जा रहा है कि फ्री में फिल्म दिखाई जाने वाले लगभग 12 सिनेमाघर हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा आदेश और कितने बजे के शो में कहां-कहां, कौन-कौन सी फिल्में देख सकते हैं आप।
12 सिनेमाघरों में फ्री दिखाई जाएंगी फिल्में
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा देश जहां आजादी का जश्न मनाने की तैयारियों में लगा हुआ है, वहीं लखनऊ में फिल्मों प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जहां योगी सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया है कि लखनऊ में फ्री में सिनेमाघरों में फिल्में दिखाई जाएंगीं। बता दें कि ये सभी फिल्में देश भक्ति पर आधारित होंगीं। प्रशासन की ओर से ये जानकारी मिली है कि शहर के 12 सिनेमाघरों में ये सभी फिल्में फ्री में दिखाई जाएगी।
आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ के सभी चौराहों को भी सजाया जाएगा। इसके अलावा हर घर तिरंगा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरा देश हिस्सा लेगा। इससे पहले भी लखनऊ में ऐसा किया जा चुका है जहां सिनेमाघरों में मुफ्त में फिल्में दिखाई गईं थीं। जिसके लिए टिकट काउंटर पर जाकर आप फ्री में टिकट ले सकते हैं। साथ ही अपनी मनपसंद देशभक्ति की फिल्म का आनंद एक बार फिर सिनेमाहॉल में ले सकते हैं।

More Stories
पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार कूनो नेशनल पार्क कूनो फारेस्ट रिट्रीट ने विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की टेंट सिटी
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी