नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज नौ और दस सितंबर को दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने यह जानकारी दी।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का हिस्सा होगी। भारत के अलावा अल्बनीज इंडोनेशिया और फिलीपीन भी जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने एक बयान में कहा, ‘नौ और 10 सितंबर को प्रधानमंत्री, नई दिल्ली में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।’
बयान में कहा गया है कि जी-20 वैश्विक आर्थिक सहयोग के लिए दुनिया का प्रमुख मंच है और इसमें शामिल होने वाले नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत, टिकाऊ और लचीले विकास की ओर वापस लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

More Stories
शुभेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी के खिलाफ याचिका पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या कहा
कर्नाटक: मंदिर में रखने से पहले फटा था कुकर बम, आतंकी शारिक को 10 साल की सजा
बंगाल में चुनाव के बाद भी नहीं हटेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल, अमित शाह की रणनीति पर सवाल