नई दिल्ली
सरकार ने शुक्रवार को कहा कि अगस्त में छह और हवाईअड्डों पर चरणबद्ध तरीके से डिजी यात्रा सुविधा शुरू की जाएगी। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, कोच्चि, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी हवाईअड्डा शामिल हैं। इस समय यह सुविधा सात हवाईअड्डों पर उपलब्ध है। इसे पहली बार एक दिसंबर, 2022 को दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु हवाईअड्डों पर लांच किया गया था।
वर्तमान में, डिजी यात्रा सुविधा विजयवाड़ा, पुणे, हैदराबाद और कोलकाता में भी उपलब्ध है। डिजी यात्रा सुविधा चेहरे की पहचान प्रौद्योगिकी (एफआरटी) के आधार पर काम करती है। हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच में यात्रियों का समय बचता है और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होती है। सुविधा के तहत, यात्रियों डाटा एन्कि्रप्ट किया जाता है। इसे केवल यात्री और हवाईअड्डे के बीच साझा किया जाता है। उड़ान के प्रस्थान के 24 घंटे के भीतर हवाई अड्डे के सिस्टम से डाटा हटा दिया जाता है।

More Stories
PM RAHAT योजना लॉन्च: सड़क हादसे में 7 दिन इलाज मुफ्त, 1.5 लाख तक का खर्च सरकार देगी
दिल की सुरक्षा में एआई का कवच: हार्ट अटैक से पहले ही देगा खतरे का अलर्ट
क्या पुरुष ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ी चला रही महिलाओं को नहीं रोक सकते?