गुवाहाटी
असम में एक बार फिर से बाढ़ की वजह से स्थिति खराब हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, बाढ़ की वजह से छह जिलों में लगभग 27,000 लोग प्रभावित हैं।
इन जिलों में हालात असामान्य
बता दें कि धेमाजी जिले में बाढ़ से 19,163 लोग प्रभावित हैं, जबकि डिब्रूगढ़ जिले में 5,666 प्रभावित हुए हैं। धेमाजी, डिब्रूगढ़, दरांग, जोरहाट, गोलाघाट और शिवसागर जिलों के 18 राजस्व मंडलों के अंतर्गत 175 गांव मौजूदा समय में बाढ़ का दंश झेल रहे हैं।
जलमग्न हुए खेत-खलिहान
बाढ़ के पानी से धेमाजी जिले में 396.27 हेक्टेयर खेत-खलिहान जलमग्न हो गए। दूसरी ओर, बाढ़ प्रभावित छह जिलों में 2047.47 हेक्टेयर फसल क्षेत्र में पानी भरा हुआ है।
खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां
ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर अभी भी जोरहाट जिले के नेमाटीघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि दिखौ नदी शिवसागर में और धनसिरी नदी गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में खतरे के निशान से ऊपर है। बाढ़ की वजह से 18,400 से अधिक घरेलू जानवर भी प्रभावित हुए हैं। पिछले 24 घंटों में धेमाजी जिले में दो सड़कें और एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया।

More Stories
लिव-इन पार्टनर को पत्नी जैसे अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 498A सिर्फ शादी तक सीमित नहीं
EPFO Big Update: ₹25,000 बेसिक सैलरी वालों को भी मिलेगा ज्यादा पेंशन का फायदा? 10 साल पुराना नियम बदलने की तैयारी
भारत का ₹45,000 करोड़ का मेगा रेल प्लान, चीन-पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा तक मजबूत होगी कनेक्टिविटी