श्रीनगर
मुंबई के क्रिकेटर सरफराज खान ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले की एक लड़की से शादी की।सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले सरफराज को अपने ससुराल में काली शेरवानी में देखा जा सकता है।
खान ने एक स्थानीय पोर्टल के साथ बातचीत में कहा, '' कश्मीर में शादी करना किस्मत में था।''घरेलू क्रिकेट पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ''अगर अल्लाह की मर्जी हुई तो मैं एक दिन भारत के लिए जरूर खेलूंगा।''क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हो गये थे।

More Stories
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) लगाएगा हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, भारत से हार को नहीं पचा पा रहे नकवी
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर