पाइपलाइन फूटने से हजारों गैलन पानी बहा, 50 फुट के फव्वारे में आसपास के पत्थर भी उड़े

खरगोन

खरगोन जिले के कसरावद ब्लॉक के लोहारी ग्राम के अंतर्गत जामला पंप हाउस के पास से गुजर रही नर्मदा जल की पाइपलाइन मंगलवार सुबह फूट गई। इंदिरा सागर परियोजना की यह पाइपलाइन इस स्थान पर किसानों के खेतों के पास से गुजर रही थी, जिसके चलते पाइपलाइन से पानी का बड़ा सा फव्वारा फूट पड़ा और किसानों के खेतों में हजारों गैलन पानी बह गया। यह पानी नर्मदा जल का पीने का साफ पानी था जो व्यर्थ बह गया। वहीं इसके चलते करीब 50 फीट से भी अधिक की ऊंचाई तक पानी का फव्वारा बनता दिखा, जिसके वेग में आसपास के पत्थर भी उछलकर दूर गिरते दिखाई दिए ।

इधर इतनी ऊंचाई का पानी का फव्वारा देख आसपास के किसान मौके पर पहुंचे, जहां पाइपलाइन फूटने के चलते बह रहे पानी को खेतों में घुसते देख किसानों में गुस्सा देखा गया और वे इसके जिम्मेदारों को कोसते नजर आए। बता दें कि किसानों ने खेतों में बोवनी कर रखी थी, जोकि इतनी अधिक मात्रा में पानी बहने के चलते उनकी लाखों रुपए की फसल बर्बाद हो गई। हालांकि कुछ देर बाद सूचना मिलते ही मौके पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे, जिन्होंने पंप को बंद कराया। लेकिन तब तक बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह कर फसलों को नुकसान कर चुका था। वहीं इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।