मुरैना
मुरैना में शनिवार सुबह दो गुटों में गोलियां चल गईं। छाती और गर्दन में गोली लगने से दोनों पक्ष के एक-एक लोग घायल हुए हैं। झगड़े की वजह जमीन है। दोनों पक्ष इस पर कब्जा चाहते हैं। जमीन वन विभाग की बताई जा रही है। घटना पहाड़गढ़ तहसील के चाचुल गांव की है।
छाती में गोली लगने पर बीरबल गुर्जर और गर्दन में गोली लगने पर हरिओम को जौरा अस्पताल में लाया गया। गंभीर हालत देखते हुए दोनों को मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बीरबल गुर्जर के पक्ष का आरोप है कि हमले की आशंका थी। निरार थाने में फोन लगाया तो थानेदार का जवाब था कि फोन मत लगाना।
बताया जा रहा है कि वन विभाग की जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनातनी चली आ रही है। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा और फायरिंग हो चुकी है। दो महीने पहले एक पक्ष के रामलखन गुर्जर को दूसरे पक्ष की ओर से गोली मार दी गई थी। इलाज के बाद वह ठीक हो गया। इसके बाद रामलखन और उसके साथियों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की चार दिन पहले ही पिटाई कर दी थी। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी। यही रंजिश शनिवार को भी सामने आ गई।

More Stories
म प्र सरकार द्वारा सदन में प्रस्तुत समान नागरिक संहिता के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सोपा।
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत