नईदिल्ली
स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो सेवाएं सुबह 05:00 बजे से शुरू होंगी। सुरक्षा व्यवस्था के कारण पार्किंग भी बंद रहेगी। 15 अगस्त, 2023 (मंगलवार) को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 05:00 बजे से शुरू होंगी। सभी लाइनों पर ट्रेनें सुबह 06:00 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी।
इसके अलावा, इंडिपेंडेंस डे के अवसर पर अपनाए गए सुरक्षा उपायों के मद्देनजर सोमवार यानी 14 अगस्त, 2023 को सुबह 6:00 बजे से मंगलवार यानी 15 अगस्त, 2023 को दोपहर 2:00 बजे तक, दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी. हालांकि, मेट्रो ट्रेन सेवाएं नॉर्मल शेड्यूल के अनुसार चलती रहेंगी.

More Stories
पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार कूनो नेशनल पार्क कूनो फारेस्ट रिट्रीट ने विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की टेंट सिटी
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी