पंजाब
पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक में एन.आर.आई. की सुविधा के लिए बड़े फैसले पर मोहर लग गई है। नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एन.आर.आई. की सुविधा के लिए बड़ा प्रयास करते हुए मंत्रिमंडल ने इंटरनैशनल टर्मिनल के अराइवल हॉल (पहुंच हॉल) में सुविधा प्रदान करने वाला केंद्र (फैसिलीटेशन सैंटर) स्थापित करने को मंजूरी दे दी है।
यात्रियों/रिश्तेदारों को फ्लाइट संबंधित, टैक्सी सेवाएं, खोए हुए सामान सहायता सुविधाओं सहित अन्य सहायता प्रदान की जाएगी। यह केंद्र 24 घंटे खुला रहेगा और टर्मिनल में पहुंचने वाले सभी एन.आर.आई. और अन्य यात्रियों को सहायता प्रदान करेगा। इसके अलावा इस केंद्र के पास यात्रियों को पंजाब भवन या नजदीकी स्थानों पर ले जाने में मदद के लिए वाहन भी होंगे।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म दोषी की सजा घटाई, कहा- कम उम्र और सुधार की संभावना पर किया विचार
ITR Filing Last Date Changed: 31 जुलाई नहीं, जानिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की नई आखिरी तारीख
सिक्किम सुरंग हादसा: 10 मजदूरों की मौत, NDRF बोली- अंदर कितने लोग फंसे, अब भी स्पष्ट नहीं