बस्तर.
छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गुरुवार की शाम को बस्तर जिले में तैनात जिला शिक्षा अधिकारी को कोविड के दौरान किये गए गड़बड़ी को लेकर निलंबित कर दिया है, इसके साथ ही बलिराम बघेल को नया जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि बस्तर जिले में तैनात जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के द्वारा कोविड 2019 के समय केंद्रीय भंडार नेकाफ एवं एनसीसीएफ के माध्यम से सूखा राशन खरीदी चल रही थी।
नेकाफ एवं एनसीसीएफ के माध्यम से सूखा राशन खरीदी के दौरान क्रय नियमों के विरुद्ध खरीदी गई थी, इस मामले को लेकर जांच भी चल रही थी। जहां गुरुवार को जारी आदेश में भारती प्रधान को दोषी पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। उन्हें छत्तीसगढ़ सेवा नियम के तहत निलंबित करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय बस्तर में भेजा गया है। वहीं इस कार्यवाही के बाद बलिराम बघेल को बस्तर के नए जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

More Stories
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मंत्री गजेंद्र यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस
केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की