भोपाल
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 4 की 250 मेगावाट क्षमता की इकाई नंबर 10 ने तमाम पुराने रिकार्ड ध्वस्त करते हुए आज 300 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान बनाया। यह इकाई 15 अक्टूबर 2022 से सतत् विद्युत उत्पादन कर रही है। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की पहली किसी इकाई ने लगातार 300 दिन विद्युत उत्पादन करने की उपलब्धि हासिल की है। इससे पूर्व 236 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन का रिकार्ड सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की इकाई 11 के नाम पर था।
पीएएफ, पीएलएफ एवं ऑक्जलरी खपत में मिली उपलब्धि इकाई-10 ने संचालन के दौरान उत्कृष्ट व सराहनीय प्रदर्शन करते हुए प्लांट अवेबिलिटी फेक्टर (पीएएफ), प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) तथा ऑक्जलरी कंजम्पशन जैसे मापदंडों में विशिष्टता अर्जितकी है। इकाई-10 ने 101.01 प्रतिशत पीएएफ, 97.34 प्रतिशत पीएलएफ और 7.85 प्रतिशत ऑक्जलरी खपत अर्जित की।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की इकाई-10 द्वारा लगातार 300 दिन विद्युत उत्पादन करने के कीर्तिमान बनाने पर इकाई के समस्त अभियंताओं और कार्मिकों को बधाई दी है।

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण