रायपुर
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सर्च आपरेशन को अंजाम दिया है। एनआइए की यह छापेमारी गरियाबंद जिले के मैनपुर इलाके में गुरुवार को प्रारंभ हुई। बताया जा रहा है कि एनआइए ने 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान एक पोल पार्टी के काफिले पर नक्सली आइईडी हमले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ में कई स्थानों की तलाशी ली।
NIA की टीमों ने मामले में अपनी जांच के तहत गांव बड़ेगोबरा, पीएस मैनपुर, जिला गरियाबंद के नक्सल प्रभावित इलाके में छह संदिग्धों के परिसरों पर व्यापक तलाशी ली। प्रतिबंधित सीपीआइ (माओवादी) संगठन के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन के ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू)/समर्थकों के रूप में काम करने वाले संदिग्धों के परिसरों से तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन और 2,98,000 रुपये नकद जब्त किए गए।

More Stories
छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
हाईकोर्ट का फैसला: मानसिक क्रूरता के आधार पर पति को तलाक की मंजूरी, पत्नी अलग से मांग सकती है गुजारा भत्ता
नवरात्र 2026: मां अंगारमोती मंदिर में प्रज्वलित होंगी 7 हजार ज्योति कलश, 52 गांवों की अखंड ज्योत