प्रदेश की समृद्धि और नागरिकों की खुशहाली की कामना की
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर प्रवास के दौरान दिन की शुरूआत सावन के पवित्र महीने में मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना से की। चौहान ने मां नर्मदा के दर्शन के साथ ही मंदिर परिसर में अमर कंठेश्वर शिव का रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की उन्नति, समृद्धि तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। कोल जनजाति आयोग के अध्यक्ष राम लाल रौतेल, पूर्व विधायक सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल, रामदास पुरी और हीरा सिंह उपस्थित थे।

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण