ढाका
बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव 23 फरवरी तक होंगे। देश के चुनाव आयोग ने यह घोषणा की है।समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग (ईसी) के सचिव मोहम्मद जहांगीर आलम ने रविवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।उन्होंने कहा कि मौजूदा राष्ट्रपति अब्दुल हामिद को एक और कार्यकाल के लिए दोबारा नहीं चुना जाएगा, क्योंकि देश का संविधान अधिकतम दो कार्यकाल की सीमा की अनुमति देता है, जिसमें प्रत्येक पांच साल का होता है।
हामिद का कार्यकाल 24 अप्रैल को समाप्त होगा।आलम ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी।बांग्लादेश में राष्ट्रपति का चुनाव सांसदों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है।

More Stories
Saudi Arabia पर बढ़ा कर्ज का बोझ? क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने मांगा ₹75,876 करोड़ का लोन
होर्मुज में जंग का असर, स्वेज पर चीन की नजर! Xi Jinping के मिस्र दौरे से बदल रहा मिडिल ईस्ट का पावर मैप
नेपाल में तबाही के 8 दिन बाद भी मलबे से निकल रहे शव, मौतों का आंकड़ा 1127 पहुंचा