शिवपुरी
शिवपुरी में बाइक सवार 3 युवकों को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 15 साल के लड़के की मौत हो गई। बाइक सवार बांकड़े हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। तभी देहात थाना क्षेत्र के लुधावली में सुबह साढ़े 7 बजे हादसा हो गया है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बस में सवार बच्चे सुरक्षित है, किसी को भी चोट नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार, स्कूल बस आईटीआई की ओर से आ रही थी। इधर बाइक पर सवार तीन लोग गुना-बायपास की ओर से बांकड़े हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान लुधावली क्षेत्र के गौशाला रोड के पास अंधे मोड़ के कारण बस और बाइक आपने-सामने टकरा गए। बस-बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक की टक्कर से बस का शीशा फूट गया और आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि बस में सवार बच्चों को खरोंच तक नहीं आई। बाइक को टक्कर मारने के बाद ड्राइवर स्कूल बस को मौके से भगा ले गया। इस हादसे में बाइक सवार फतेहपुर क्षेत्र के रहने वाले अरविंद रजक पुत्र मातादीन रजक (18), मोनू यादव पुत्र दान सिंह यादव (30) और गोलू ओझा पुत्र लल्लू ओझा (15) गंभीर रुप से घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां गोलू ओझा की मौत हो गई। देहात थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
इंदौर में मेडिकल विभाग के स्टोरकीपर पर लोकायुक्त का छापा, आय से 110% अधिक संपत्ति का खुलासा
SBI जनकपुर ने SGSP योजना के तहत मृत कर्मचारी के नॉमिनी को दिलाए ₹10 लाख, बैंक ने दी योजना की जानकारी
PM-जनमन की ₹2.33 करोड़ की सड़क 4 महीने में उधड़ी: कई जगह 3 फीट तक धंसाव, मेंटेनेंस अवधि में ही गुणवत्ता पर सवाल