कबीरधाम.
कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में रविवार दोपहर को एक पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद रविवार देर रात 11.30 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मृतक के परिजनों से उनके घर पर जाकर मुलाकात की।
सभी मृतक सेमहारा गांव के निवासी और आदिवासी है। सबसे पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पंडरिया और कुकदूर में भर्ती घायलों से मुलाकात की। इसके बाद वे सेमहारा गांव गए। इस दौरान परिवार के लोगों से फोन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बात कराई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी देर रात सेमहारा गांव पहुंचे थे। उन्होंने मृतक और घायल परिवार के सदस्यों से देर रात निवास स्थान पहुचंकर ढांढस बंधाया।

More Stories
मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर
जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत
दुर्ग में दिव्यांगता आकलन शिविर आयोजित, 11 बच्चों को UDID कार्ड के लिए मिला प्रमाणन