जम्मू
जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि कठुआ के बिलावर इलाके के सिला गांव में एक मिनी बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया।
पुलिस ने बताया है कि यह हादसा जम्मू-कश्मीर के बिलावर के धनु पैरोल गांव में उस वक्त हुआ, जब कौग से डैनी पैरोल ले जा रही मिनीबस कथित तौर पर पहाड़ से लुड़कने के बाद एक गहरी खाई में गिर गया। हादसे के तुरंत बाद चार लोगों की मौत हुई. वहीं, एक व्यक्ति ने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया।

More Stories
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 11 महीने बाद दवा विक्रेता को जमानत, 24 बच्चों की हुई थी मौत
निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के वारंट जारी, मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के आदेश
CM मोहन यादव को पीछे बैठाकर छात्रा ने दौड़ाई स्कूटी, साथ-साथ दौड़े सुरक्षाकर्मी