मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट आॅफ स्टोन’ के को-स्टार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। आलिया भट्ट फिल्म ‘हार्ट आॅफ स्टोन’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। आलिया इस फिल्म में गल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में आलिया, गल और जेमी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया और गल ने हार्ट शेप बनाया और जेमी ने पत्थर बनाकर उनका दिल तोड़ दिया। इसके बाद तीनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई फनी इमोजी शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा "बहुत सारे दिल और जेमी डोर्नन के साथ एक पत्थर। ‘हार्ट आॅफ स्टोन’ में आलिया नेगेटिव रोल में नजर आयेंगी। यह फिल्म 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

More Stories
9 साल छोटे यशस्वी जायसवाल को डेट कर रहीं मृणाल ठाकुर? वायरल Video के बाद तेज हुई अफेयर की चर्चा
सीमा सजदेह के एविक्शन पर इमोशनल हुए सोहेल खान, वीडियो हुआ वायरल
शगुफ्ता अली ने किया दीपिका-शोएब का समर्थन, ट्रोल्स को लगाई जमकर फटकार