मुंबई
करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का शानदार ट्रेलर आखिरकार आज यानी 4 जुलाई को रिलीज हो ही गया। इस मूवी के ट्रेलर में रणवीर और आलिया के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस ट्रेलर में आलिया के अलावा जानी-मानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नजर आई। एक्ट्रेस अनन्या पांडे की एक छोटी सी झलक देखने को मिली है।
एक तरह जहां रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीता। तो वहीं, दूसरी तरफ अनन्या ने भी फैंस का ध्यान खींचा। दरअसल एक क्लिप में अनन्या और रणवीर एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसमें रणवीर शिमरी जैकेट के साथ टी-शर्ट और शिमरी पैंट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अनन्या रेड शिमरी आउटफिट में नजर आ रही है। गाने के दौरान दोनों एक क्लब में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस झलक के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि अनन्या फिल्म में कैमियो करती नजर आने वाली है।
कहा जा रहा कि एक्ट्रेस को मूवी के एक गाने में देखा जाएगा। हालांकि फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस तरह का कोई बयान अभी सामने नहीं आया है। बता दें, इस फिल्म में रणवीर और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे दिग्गज स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। ट्रेलर से पहले मूवी का एक गाना तुम क्या मिले रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। बता दें, ये गाना आलिया ने मां बनने के महज चार महीने बाद कश्मीर में शूट किया था। फिल्म की रिलीज डेट की बात करे तो 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

More Stories
आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं’—भूमि पेडनेकर ने अपने करियर को लेकर दी स्पष्ट राय
सनी देओल की ‘गबरू’ की रिलीज डेट का इंतज़ार खत्म? जानिए कब आएगी फिल्म, सलमान खान का होगा खास कैमियो
‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ते हुए, 16 गुना बजट में बन रही है 2026 की सबसे महंगी फिल्म