पिपलियामंडी
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक के प्रबंधक सुधीर कुमार श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में पेंशनर संघ के अध्यक्ष पंकज शर्मा "तरुण" की अध्यक्षता में बुधवार को गांधी चौराहे पर स्थित कार्यालय पर संघ का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ लक्ष्मीनारायण कराड़ा जी से. नि शिक्षक का जन्मदिन भी हर्षोल्लाह से मनाया गया। मुख्य अतिथि स्टेट बैंक प्रबंधक श्री श्रीवास्तव जी संघ के अध्यक्ष श्री शर्मा, उपाध्यक्ष श्री कन्हैयालाल कारपेंटर, पूर्व अध्यक्ष देवीलाल सेठिया पूर्व सचिव हुक्मीचंद कनेरिया , भगवतीप्रसाद गेहलोत,गोविंदराम शर्मा के सी टेलर राधेश्याम सैनी बालूराम कराड़ा आदि ने विचार व्यक्त करते हुए श्री कराड़ा का पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया एवं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी। इस अवसर पर श्री कराड़ा जी का पेंशनर संघ की ओर से शाल एवम श्री फल से स्वागत अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री श्यामलाल बोराना ने किया व आभार हरिसिंह यादव ने माना।

More Stories
₹450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर भैंसों का डेरा, प्लेटफॉर्म पर गोबर से मचा हड़कंप
भोपाल में सेना दिवस पर होंगे भव्य आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन प्रस्तावित
मध्यप्रदेश की विरासत है अद्भुत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव