कांकेर
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने हत्या के बाद शव को सड़क फेंक दिया। इसके बाद शव के पास पर्चे फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी की शक में ग्रामीण की हत्या की है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक अशोक तलाण्डी दामरांचा इलाके का रहने वाला है. शव के पास नक्सलियों ने कुछ पर्चे भी फेंके है. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के भामरागढ़ थाना क्षेत्र की यह घटना है.
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिला के कसानसुर थाना के भूमकन जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. गश्त पर निकले फोर्स की टीम के साथ यह मुठभेड़ हुई. जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक मुठभेड़ चली. फिर जंगल की आड़ लेकर नक्सली मौके से भाग निकले. सर्चिंग के बाद जवानों ने मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद की है.

More Stories
रायपुर : छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू- मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक
माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना