भिंड
चंबल नदी के अटेर जैतपुर घाट पर बनकर तैयार हुए पुल से 15 दिन पहले ही छोटे वाहन निकलना शुरू हो गए थे। वहीं अब रविवार से भारी वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। वर्तमान में पुल के दोनों तरफ एप्रोच रोड का काम चल रहा है।
पुल से पूरी तरह सेआवागमन शुरू हो जाने पर भिंड से आगरा के बीच की दूरी 40 किलोमीटर घट जाएगी। अभी भिंड से आगरा की दूरी 150 किलोमीटर है। पुल चालू होने के बाद भिंड से आगरा की दूरी 110 किलोमीटर रह जाएगी।
जैतपुरा घाट चंबल नदी पर वर्ष 2016 में अटेर-जैतपुर घाट पर पुल बनाने के लिए भूमिपूजन किया गया था। बतादें कि भिंड-इटावा मार्ग बरही में स्थित चंबल नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते आठ जून 2023 से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी।
इस वजह से भारी वाहन चालकों को भिंड से इटावा और इटावा जाने के लिए लंबा समय तय करना पड़ रहा है। लेकिन अब अटेर जैतपुर घाट पर पुल शुरू हो जाने से भारी वाहन चालकों की समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी।

More Stories
मध्यप्रदेश में RPG ग्रुप का बड़ा निवेश प्लान, जबलपुर में ट्रांसमिशन और 3 शहरों में टायर प्लांट की तैयारी
ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा सभी आरोपों से बरी; फर्जी जाति प्रमाण पत्र का था मामला
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश की आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल