मुरैना
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सराय छोला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 देवपुरी बाबा मंदिर के पास ग्वालियर से दिल्ली जा रही बस सड़क पर खड़े डंपर में बस चालक ने भयंकर टक्कर मार दी। हादसा देर रात दो बजे का बताया जा रहा है। जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए वही 3 लोगों की मौत मौके पर हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान खुद भी मौके पर पहुंचें। वहीं पुलिस अधीक्षक चौहान ने वहां से एंबुलेंस में रखकर घायल और मृतकों के शवों को जिला अस्पताल भेज दिया है। बता दें की, इस दर्दनाक घटना के बाद नेशनल हाईवे 44 पर जाम लग गया है। उसको भी पुलिस द्वारा जैसे-तैसे खुलवाया गया। बस में अधिकतर सवारी मजदूर वर्ग के थे।सभी मजदूर दिल्ली मजदूरी करने के लिए ग्वालियर से जा रहे थे।
वहीं बस के ड्राइवर ने देर रात दो बजे नेशनल हाईवे 44 देवपुरी बाबा मंदिर के पास सड़क पर खड़े डंपर में टक्कर मार दी। घटना पर मुरैना कलेक्टर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। इसके साथ ही घायलों और मृतकों को सरकार द्वारा जो भी आर्थिक सहायता जल्द ही दी जाएगी।
इधर घायलों ने यह भी जानकारी दी कि, सुबह का समय था, ऐसा माना जा रहा है कि, ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण से यह भीषण एक्सीडेंट हुआ है। हालांकि बस ड्राइवर की भी घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में बड़ा खुलासा, 6.5 लाख गर्भवतियों की जांच में 1.75 लाख हाई-रिस्क श्रेणी में
MP में चरवाहे बनेंगे वन्यजीवों के संरक्षक, क्षेत्रीय सम्मेलन होंगे आयोजित, ₹22.79 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
MP में 30 जून तक महा-अभियान, रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा बिना गारंटी ₹15,000 तक का आसान लोन