बिलासपुर.
सबले बढ़िया, छत्तीसगढ़िया। यह तो आपने कई मौकों पर सुना ही होगा। एक छात्तीसगढ़ीया लड़की ने इसे साबित कर दिखाया, वो भी भारत के बाहर यूएई की धरती पर। उसने कराटे की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इजिप्ट की खिलाड़ी को पछाड़ सिल्वर मेडल जीता। इरादे मजबूत हो और विश्वास पक्का हो तो आप किसी भी दिशा में बढ़ाने के साथ सफलता प्राप्त कर ही सकते हैं। कोरबा निवासी स्नेहा बंजारे ने ऐसा ही किया।
चार वर्ष की उम्र से खेल की तरफ रुझान रखने वाली स्नेहा अभी मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की छात्रा है जिसने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएई में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और भारत का प्रतिनिधित्व किया। कोरबा वापस आने पर शुभचिंतकों ने उसका स्वागत किया। स्नेहा ने बताया कि उसका मुकाबला इजिप्ट के खिलाड़ी से हुआ था और उसे जीत हासिल हुई। वह थोड़ी और कोशिश करती तो गोल्ड भी ला सकती थीं। स्नेहा ने बताया कि भारत से उसके समेत 49 खिलाड़ी अलग-अलग खेल में शामिल होने के लिए संयुक्त अरब अमीरात गए हुए थे। प्रतियोगिता में 84 देश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत से तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें उसने अपना प्रदर्शन दिखाया। जिसके बाद अब स्नेहा छत्तीसगढ़ वापस लौटी हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने स्नेहा से मुलाकात कर बधाई दी। स्नेहा ने बताया कि उसके पिता सियाराम और बड़े भाई कराटे के खिलाड़ी हैं, जिनके मार्गदर्शन में आज वो यहां तक पहुची हैं और आगे भी वो देश के लिए खेलना चाहती हैं और भारत का नाम रौशन करना चाहती हैं। बिलासपुर विश्वविद्यालय से फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रही स्नेहा ने बताया कि उनके पिता और भाई की प्रेरणा शुरू से मिलती रही है, जिसके कारण वह सफलता के इस मुकाम पर पहुंची हैं।

More Stories
माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत
रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी देरी, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
छत्तीसगढ़ बीपीटी प्रवेश: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, इच्छुक अभ्यर्थी 22 अक्टूबर तक भरें