महाआरती के बाद भंडारे का भी आयोजन
मनेन्द्रगढ़
विश्व कल्याण की मंगल कामना को लेकर श्री राम मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ और श्री शीतला माता की मढिया में महाआरती की जायेगी। महाआरती के बाद विशाल भोग भंडारा का भी आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश गुप्ता (बड़कू भैया) ने बताया की 11 जून 2023 दिन रविवार की शाम श्री राम मंदिर मनेन्द्रगढ़ में सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा जिसके बाद शाम 7 बजे से श्री शीतला माता की मढिया में महाआरती का आयोजन किया गया है। महाआरती के बाद रात 8 बजे से विशाल भोग भंडारे का आयोजन रखा गया है।
आम जनता से विनम्र अपील करते हुए ओमप्रकाश गुप्ता ने उपरोक्त आयोजन में सपरिवार शामिल होने का निवेदन किया है।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई