पन्ना
मध्य प्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य में एक बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।
पन्ना बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक बृजेंद्र झा ने बताया कि बाघिन पी-234 को हाल ही में अभयारण्य के अकोला बफर क्षेत्र में दो बाघ शावकों के साथ देखा गया है।
उन्होंने कहा कि शावक करीब चार महीने के हैं और स्वस्थ हैं।
झा ने बताया कि मई के पहले सप्ताह में एक अन्य बाघिन पी-234 (23) को भी अपने दो शावकों के साथ देखा गया था। उन्होंने कहा, ''इस प्रकार इस महीने पन्ना बाघ अभयारण्य में चार शावकों के जन्म की सूचना है।''
उन्होंने बताया कि पिछली गणना के अनुसार, पन्ना बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या 78 थी।
मध्य प्रदेश में छह बाघ अभयारण्य हैं, जिनमें कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच, पन्ना और संजय-दुबरी शामिल हैं।

More Stories
टीईटी 2018 पास अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से झटका, 7 साल बाद नियुक्ति की याचिका खारिज
कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने किया होलिका दहन, शहरभर में सौ से अधिक होलिकाओं का जलना
जबलपुर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव और खाद्य मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव को किया तलब, जानें क्या है मामला