रायपुर
छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर में आज विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सभापतित्व में नवीन विधान सभा निर्माण संबंधी समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में नवा रायपुर में निमार्णाधीन नवीन विधान सभा भवन, विधायक विश्राम गृह एवं विधान सभा के अधिकारियों, कर्मचारियों के आवास निर्माण के संबंध में चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी, सदस्य अजय चंद्राकर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग तथा आवास एवं पर्यावरण विभाग, वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

More Stories
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल